Ranchi : लिंक रेक के विलंब से चलने और रेक की अनुपलब्धता के कारण रांची रेल मंडल से होकर परिचालित होने वाली राजधानी एक्सप्रेस 16 और 17 जनवरी को रद्द रहेगी. 16 जनवरी को भुवनेश्वर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया-मूरी) और 17 जनवरी को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया- मूरी) नहीं चलेगी. [wpse_comments_template]
16 और 17 जनवरी को नहीं चलेगी राजधानी एक्सप्रेस
Last Updated: Jan 15, 2024 12:00 AM (IST)