Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी रांची बेस्ट परफॉर्मर सिटी अवार्ड से सम्मानित

Advertisement
Advertisement
  • राष्ट्रपति ने इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में रांची स्मार्ट सिटी को किया सम्मानित
Ranchi : इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड में एक बार फिर से रांची ने स्मार्ट सिटी में अपना परचम लहराया है. रांची ने खुद को स्मार्ट सिटी मिशन के सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल आस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन जैसे कार्यों के क्रियान्वयन में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में स्थापित किया है. इस उपलब्धि के लिए रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह अवार्ड बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिया गया. राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार ने इस सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया.

विभिन्न क्षेत्रों में भेजे गए थे प्रस्ताव

यह अवार्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड- 2022 के आधार पर तैयार है. इस अवार्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहर में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से साझा की गई थी. उसके बाद मंत्रालय की टीम हर शहर में जाकर उसका सत्यापन किया. रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्योरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा गया था.

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रांची स्मार्ट सिटी की इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के समस्त कर्मियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी है कि आने वाले दिनों में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा. इसे भी पढ़ें – पर्यटन">https://lagatar.in/latehars-name-is-also-being-included-in-field-of-tourism/">पर्यटन

के क्षेत्र में शुमार हो रहा है लातेहार का भी नाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही