Search

 
 
 

जाम से हलकान रही राजधानी, हरमू रोड रहा 2 घंटे जाम, आदिवासी हॉस्टल के पास भी जाम से जूझते रहे लोग

 
Ranchi : प्रशासन की सख्ती के बावजूद राजधानी के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है. दरअसल बीते दिनों रांची के एसएसपी, सीटी एसपी खुद सड़कों पर उतरकर लोगों से जाम मुक्त रांची बनाने की अपील कर चुके हैं. बावजूद इसके शुक्रवार को हरमू रोड, आदिवासी हॉस्टल व सूचना भवन तक लोग जाम से कराहते रहे. दरअसल, हरमू रोड विशाल मेगा मार्ट के विपरीत दिशा में गड्ढा खोद दिया गया है, जिस कारण सड़क संकरी हो गई है. दूसरी तरफ सड़क पर गाड़ी के खराब हो जाने से दोनों ही ओर रोड में जाम की स्थिति बनी रही. चंद मीटर की दूरी नापने में लोगों को घंटे भर का समय लग गया. सूचना भवन चौक से लेकर रातू रोड होते हुए किशोरगंज व भारत माता चौक तक जाम की स्थिति बनी रही. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/11-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आदिवासी हॉस्टल के पेड़ों की हो रही थी कटाई, सड़क पर निगम की खड़ी गाड़ी बनी परेशानी की वजह

वहीं, करमटोली चौक से जेल मोड़ जाने वाले रास्ते में आदिवासी हॉस्टल के पास वृक्षों की टहनियां की कटाई हो रही थी. ताकि दुर्गा पूजा से पहले स्ट्रीट लाइट को व्यवस्थित किया जा सके. निगम की गाड़ी लगाकर कर्मचारी टहनियों की कटाई कर रहे थे. जिस कारण सड़क संकरी हो गयी और गाड़ियों की कतार लग गई. जाम से बचने के लिए लोग रेडियम रोड का सहारा भी लेते दिखे. बता दें कि जेल मोड़ से होकर करमटोली के रास्ते रिम्स को जोड़ने वाली सड़क पर एंबुलेंस का आवागमन होता है. जिसमें कई गंभीर मरीजों की जान सांसत में रहती है. इसे भी पढ़ें – सीआईपी">https://lagatar.in/dementia-discussed-in-cip-doctor-said-disease-can-increase-the-cause-of-mortality/">सीआईपी

में डिमेंशिया चर्चा, बोले चिकित्सक- मृत्यु दर के कारण को बढ़ा सकती है बीमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही