Search

 
 
 

राजधनवार : अलग-अलग सड़क हादसे में चार घायल, एक की मौत

 
Rajdhanwar (Giridih) : राजधनवार थाना क्षेत्र में 10 मार्च को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना कोड़ाडीह मदरसा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाईकों की आपस में टक्कर हो जाने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए. दोनों घायलों के नाम खरीडीह निवासी जुनेद अंसारी और सोहेल अख्तर है. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नजदीक के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक घायल की  गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सक ने रांची रेफर कर दिया. वहीं दूसरी दुर्घटना सिमरिया गांव के पास रोहित राय का 8 वर्षीय पुत्र  सोहित कुमार एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सक ने उसे भी रांची रेफर कर दिया. तीसरी दुर्घटना 9 मार्च की देर रात धनवार बड़ा चौक पर हुई. दो बाइकों की टक्कर में पचरुखी गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=575374&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से, तैयारी पूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही