Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजीव प्रकरण: बोले रघुवर- नहीं संभल रहा तो गुरूजी, भाई या भाभी को गद्दी सौंप दें हेमंत

Ranchi : बाबूलाल के होली धमाके के बाद पूर्व सीएम रघुवर दास ने सीएम हेमंत पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आपके गृह सचिव राजीव अरूण एक्का पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद आपने तो उनका ट्रांसफर कर दिया, मगर यह नाकाफी है. उन्होंने सीएम को सलाह देते हुए कहा कि अगर आपसे नहीं संभल रहा तो गुरूजी को गद्दी सौंप दें. https://twitter.com/dasraghubar/status/1632572370912436224

रघुवर ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्टाचारी बताया. उन्होंने कहा है कि "देश में शायद पहली बार भ्रष्टाचार में सीधे सीएमओ सीधे लिप्त है. सीएम तो पहले से आरोपी हैं. हेमंत जी आपसे राज्य नहीं संभलेगा. गुरुजी को गद्दी सौंप दें. वे 3 बार मुख्यमंत्री बने. आपने पुत्र का फर्ज नहीं निभाया, उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. एक बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर टर्म पूरा करने दें. https://twitter.com/dasraghubar/status/1632572375270330368

रघुवर ने सीएम को सलाह देते हुए कहा कि यदि गुरुजी बीमार हैं, तो अपने ही परिवार से अपने भाई या भाभी को मुख्यमंत्री बना दें. परिवारवाद से निकली पार्टी से यह तो उम्मीद नहीं की जा सकती है कि दल के किसी दूसरे सक्षम नेता को यह सौभाग्य प्राप्त हो सके. रघुवर दास के बाद सियासी गलियारों में कानाफूसी चालू हो गई है. रघुवर दास ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड में है हिम्मतवाली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबी हेमंत सरकार के रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं. पूरी सरकारी मशीनरी सिंडिकेट, कमीशनखोरी और अवैध वसूली में लगी हुई है. मुख्यमंत्री ने विधायक प्रतिनिधि को पकड़े जाने के बाद भी नहीं हटाया. अब इनसे कार्रवाई की उम्मीद बेकार है. इसलिए अब उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/time-to-stand-up-against-bjps-corruption-washing-machine-shiv-sena-uddhav-thackeray/">भाजपा

की भ्रष्टाचार वॉशिंग मशीन के खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है : शिवसेना उद्धव ठाकरे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही