Search

 
 
 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची एसएसपी से मिले राजीव रंजन मिश्रा

 
Ranchi : श्री महावीर मंडल रांची एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों का पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में सावन महोत्सव के दौरान होने वाली कठिनाइयों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी कौशल किशोर से मिले. प्रतिनिधि मंडल ने कांवर यात्रा के जाने-आने वाले मार्गों (नामकुम से पहाड़ी मंदिर तक) में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं साफ-सफाई कराने की मांग की है. राजधानी के सभी प्रमुख मंदिरों की साफ-सफाई जल्द कराई जाए. एसएसपी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे एवं समस्याओं का समाधान करेंगे. मौके पर रामधन बर्मन, अशोक पुरोहित, कैलाश केसरी, मुजीब कुरैशी, उपेंद्र रजक, राहुल सिन्हा, चंकी, गोपाल पारीक, टिंकू महतो, सुनील रंजन सहाय शामिल थे. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही