Search

सदन में राजेश कच्छप ने पूछा - 49 अंचलों में रिक्त CO पद पर बहाली कब तक

Ranchi: झारखंड विधानसभा में अंचल अधिकारियों के रिक्त पदों और प्रशिक्षु अधिकारियों से कार्य लिए जाने का मामला उठा. विधायक राजेश कच्छप ने सदन में कहा कि राज्य के 49 अंचलों में अंचल अधिकारी (सीओ) के पद रिक्त हैं. इसके साथ ही 72 अंचलों में प्रशिक्षु पदाधिकारियों को मुख्यालय में बैठाकर वेतन व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि उनसे नियमित अंचल अधिकारी का कार्य लिया जा रहा है.
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पदों का उत्क्रमण (अपग्रेडेशन) कर दिया है, लेकिन स्थायी पदस्थापन नहीं किया गया. ऐसे में प्रशिक्षु अधिकारियों से नियमित कार्य लेना वित्तीय अनियमितता का मामला है.

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सवाल का जवाब देते हुए राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि राज्य में अधिकारियों की कमी है. कुछ अधिकारियों को प्रोन्नति देकर सीईओ बनाया गया है. वहीं 46 अधिकारी एसडीएम रैंक पर हैं, जिनका अभी तक पदस्थापन नहीं हुआ है. मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा होते ही 460 एसडीएम रैंक के आधिकारियों का पदस्थापन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही