Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पैसे का सोर्स बताने के लिए राजेश कच्छप ने ED से मांगी मोहलत, नौ घंटे हुई पूछताछ

Ranchi: कैश कांड में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) के ऑफिस पहुंचे थे. जिसके बाद बाद ईडी ने उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विधायक राजेश कच्छप ने ईडी को बताया कि वो साड़ी खरीदने के लिए कोलकाता गए थे. बरामद किए गए रुपयों में उनका भी रुपया था, और वह रुपये माइनिंग से मिले थे. राजेश कच्छप से जब ईडी ने रुपये के श्रोत के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने ईडी से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने के लिए समय की मांग की. राजेश रांची के खिजरी विधानसभा से विधायक हैं. उनपर आरोप है की वे हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने की साजिश में शामिल थे. इसे पढ़ें- 18वीं">https://lagatar.in/18th-national-inter-district-athletics-competition-6-technical-officials-from-jharkhand-will-be-included/">18वीं

राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता : झारखंड से 6 तकनीकी पदाधिकारी होंगे शामिल

पहली बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे विधायक

इससे पहले जनवरी महीने में ही राजेश कच्छप को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर राजेश पूछताछ का सामना करने के लिए ईडी के ऑफिस नहीं पहुंचे थे. जिसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समन जारी कर सात फरवरी को ईडी के जोनल कार्यालय बुलाया था. गौरतलब है कि 30 जुलाई 2022 को कांग्रेस के तीन विधायक एक साथ 48 लाख नकदी के साथ पकड़े गए थे. तब अरगोड़ा थाने में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी आधार पर इरफान अंसारी, कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को बंगाल पुलिस ने जेल भेज दिया था. अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि विधायकों ने उन्हें 10 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया था. साथ ही कांग्रेस का साथ छोड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री का पद देने की बात कही थी. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-we-will-deal-with-the-resolution-professional-of-the-cable-company-tsuisl-will-give-electricity-saryu-rai/">जमशेदपुर

: केबुल कंपनी के रिजोल्यूशन प्रोफेशनल से हम निपटेंगे, टीएसयूआईएसल दे बिजली- सरयू राय

विधायक इरफान अंसारी से भी हो चुकी है पूछताछ

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश में मनी लॉउंड्रिंग की पहलुओं पर कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी से ईडी ने सोमवार को लंबी पूछताछ की थी. सोमवार को दिन के 11 बजे इरफान अंसारी ईडी के रांची जोनल कार्यालय पहुंचे थे. ईडी को पूछताछ में कांग्रेसी विधायक ने कहा कि वह सरकार गिराने की साजिश में कभी शामिल नहीं रहे हैं, ना ही उन्होंने सरकार गिराने के लिए कभी खुद या किसी अन्य विधायक के जरिए कांग्रेस विधायक अनूप सिंह को घूस देने की पेशकश की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही