Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए रांची सिविल कोर्ट में गुहार लगायी है. राजेश कोड़ा ने अपने अधिवक्ता जयशंकर तिवारी के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में 1 अप्रैल को सुनवाई होगी. राजेश कोड़ा पर इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने का आरोप है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत के मुताबिक, राजेश कोड़ा ने वर्ष 2004 से 2010 तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है. इससे पहले इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े केस में मधु कोड़ा की पत्नी और बीजेपी में शामिल हो चुकी सांसद गीता कोड़ा ने भी जमानत अर्जी दाखिल की थी. दोनों को कोर्ट से बेल मिल चुका है. [wpse_comments_template]
पूर्व CM मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा ने मांगी अग्रिम जमानत
Last Updated: Mar 23, 2024 12:00 AM (IST)