Search

 
 
 

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए राजेश ठाकुर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

 
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में द्रौपदी मुर्मू के ऊपर देश के संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का दायित्व आया है. हमें पूर्ण विश्वास है, मुर्मू इन दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता एवं बिना किसी भेदभाव से करेंगी.

सरना धर्मकोड लागू करवायें 

राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के राज्यपाल रहते उन्होंने जो सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन की फाइल रघुवर शासनकाल में लौटाकर की, यह स्वागत योग्य कदम था. अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियों और बढ़ गई हैं. वो जल्द से जल्द सरना धर्मकोड लागू करवायें और देश के संवैधानिक संस्थाओं सहित सरकारी संपतियों का जिस प्रकार निजीकरण हो रहा है, उसकी रोकथाम को लेकर पहल करें. उन्होंने यह मांग भी की कि वन पट्टा प्रस्ताव को निरस्त करने का काम करें. इसे भी पढ़ें -  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-expressed-happiness-by-distributing-laddoos-after-draupadi-murmu-was-elected-as-the-15th-president/">जमशेदपुर

: द्रौपदी मुर्मू के 15 वें राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजमो ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही