Search

 
 
 

बिहार विस उपचुनाव में इमामगंज से राजेश होंगे राजद के उम्मीदवार

 
Patna: बिहार की चार सीटों पर होनेवाले विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर के बाद महागठबंधन ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. राजद के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन का प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. इसमें बताया गया कि गया के इमामगंज से रोशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी राजद के उम्मीदवार होंगे. वहीं, बेलागंज से विश्वनाथ सिंह (यादव) और रामगढ़ से अजीत कुमार सिंह आरजेडी के उम्मीदवार होंगे. जबकि तरारी सीट सीपीआई एमएल के खाते में गई है. जहां से राजू यादव प्रत्याशी होंगे. बता दें कि रामगढ़ से अजित सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं जो राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं. इनके एक पुत्र सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी.

बेलागंज से विश्वनाथ व तरारी से राजू होंगे उम्मीदवार 

वहीं, बेलागंज सीट से विश्वनाथ यादव उम्मीदवार हैं. विश्वनाथ यादव सांसद सुरेन्द्र यादव के पुत्र हैं जो जहानाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे. जबकि तरारी सीट से राजू यादव उम्मीदवार बनाए गए हैं. इससे पहले जदयू ने भी बेलागंज से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी. बेलागंज से जदयू ने मनोरमा देवी को अपना कैंडिडेट बनाया है. इसके पहले बीजेपी ने तरारी से विशाल प्रशांत को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी जबकि रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. विशाल प्रशांत जदयू के पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे हैं. वहीं अशोक कुमार सिंह पूर्व विधायक हैं. एक सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में गई है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-massive-explosion-near-crpf-school-in-prashant-vihar-fsl-team-engaged-in-investigation/">दिल्ली

: प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, FSL की टीम जांच में जुटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही