Patna : राजगीर महोत्सव 2024 का आगाज आज शनिवार से हो रहा है. यह तीन दिवसीय महोत्सव 21 से 23 दिसंबर तक राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में आयोजित किया जायेगा. इस साल महोत्सव का थीम “जहां नारी, वहां विजय” रखा गया है, जो विशेष रूप से महिला महोत्सव पर आधारित है. महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा. राजगीर महोत्सव 2024 का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. सीएम के अलावा उद्घाटन समारोह में विजय कुमार चौधरी (जिला प्रभारी मंत्री), श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री), कौशलेंद्र कुमार (सांसद), तनुजा कुमारी (जिला परिषद की अध्यक्ष), नरोत्तम (उपाध्यक्ष) और मुन्नी देवी (उपमुख्य पार्षद) भी मौजूद रहेंगे.
राजगीर महोत्सव का आगाज, जुबिन, अरुणिता, पवनदीप और मैथिली बिखेरेंगे सुरों का जादू
Last Updated: Dec 21, 2024 12:00 AM (IST)