Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा पारंपरिक रीति-रिवाज के निर्वाहन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलायेगा

Ranchi : राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, भारत की बैठक राष्ट्रीय महासचिव प्रो प्रवीण उरांव के रातू स्थित तिलता में हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह मुंडा ने किया. बैठक में चर्चा के उपरांत कई निर्णय लिये गये. जिसमें कुड़मी/महतो द्वारा अनूसूचित जनजाति बनने की मांग का कड़ा विरोध किया गया. निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय समिति के लिए बैंक खाता खोला जायेगा. राष्ट्रीय संगठन का विस्तार के साथ-साथ प्रखंड और ग्राम स्तर पर भी किया जायेगा. सभी मौजों के पाहनों और जो नए पाहन बने हैं. उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाज को ठीक से निर्वाह करने के लिए राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के दिशा निर्देश अनुसार हर जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा. इससे सरना समाज में एकरूपता आएगी. पूरे झारखंड को 4 जोन में बांटा गया जिसमें चारों जोन के धर्मगुरू नियुक्त किये जायेंगे. वे सभी जिलों में जाकर जिलावार धर्मगुरू नियुक्त करेंगे. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/two-days-break-on-bharat-jodi-yatra-sonia-will-reach-karnataka-today-will-join-on-6th-october/">भारत

जोड़ो यात्रा पर दो दिन का ब्रेक, सोनिया आज पहुंचेंगी कर्नाटक, 6 अक्टूबर को शामिल होंगी

जोन प्रभारी की नियुक्ति

-उत्तरी जोन में राष्ट्रीय सरना धर्म अध्यक्ष नीरज मुंडा, प्रदेश सरना धर्मगुरू राजेश लिंडा. -दक्षिणी जोन में राष्ट्रीय महासचिव प्रो.डॉ.प्रवीन उरांव. -करमा उरांव, पूर्वी जोन में गैना कच्छप,अमित गाड़ी. पश्चिमी जोन में सोमे उरांव,जलेश्वर,बिरसा उरांव. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sudhir-xi-beat-ajay-11-by-8-wickets/">धनबाद

: सुधीर इलेवन ने अजय 11 को 8 विकेट से हराया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही