Search

 
 
 

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे रजनीकांत व अनिल कपूर

 
सुपरस्टार रजनीकांत ने मोदी को दी बधाई, तीसरे कार्यकाल को बड़ी उपलब्धि बताया Chennai :   सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता अनिल कपूर नरेंद्र मोदी के  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. रजनीकांत ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी को बधाई दी. साथ ही उन्होंने मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने को बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि लोगों ने एक मजबूत विपक्ष सुनिश्चित किया है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है. अभिनेता ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है. मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं. लोगों ने मजबूत विपक्ष चुना है, जो लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है. उक्त बातें रजनीकांत ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा. बता दें कि रजनीकांत नयी दिल्ली में नरेंद्र मोदी और उनके नये मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे. वहीं अनिल कपूर ने कहा कि मैं पीएम मोदी को शुभकामनाएं देता हूं. मेरी प्रार्थनाएं तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. VIDEO | Modi 3.0 Swearing-in Ceremony: "I wish him all the best. My prayers are with Narendra Modi, Prime Minister for the third term," says actor Anil Kapoor (@AnilKapoorhttps://twitter.com/AnilKapoor?ref_src=twsrc%5Etfw">@AnilKapoor

style="color: #7b7b7b; font-style: italic;">). pic.twitter.com/0KG9aOB3Oz">https://t.co/0KG9aOB3Oz">pic.twitter.com/0KG9aOB3Oz

  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही