Search

 
 
 

रजनीकांत ने रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू की !,आखिरी फिल्म को लेकर बड़ा सवाल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं. साल 2025 में उनकी फिल्म कुली को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म जेलर के सीक्वल में बिजी हैं.
 

Lagatar desk : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं. साल 2025 में उनकी फिल्म कुली को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म जेलर के सीक्वल में बिजी हैं. इसी बीच रजनीकांत ने अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग शुरू कर दी है 

 

रिटायरमेंट और आखिरी फिल्म

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत ने अपनी आखिरी फिल्म की प्लानिंग शुरू कर दी है.यह फिल्म उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत प्रोड्यूस करेंगी.हालांकि, उन्होंने अभी तय नहीं किया है कि उनकी आखिरी फिल्म कौन सी होगी.लेकिन इसे यादगार बनाने के लिए तैयारी पहले से शुरू कर दी गई है.रजनीकांत ने सिनेमा को अपनी जिंदगी के 51 साल दिए हैं और अब फैंस उनकी आखिरी फिल्म के लिए उत्साहित हैं.

 

अपकमिंग फिल्म: जेलर 2

रजनीकांत की नई फिल्म जेलर 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.फिल्म का निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार कर रहे हैं.इसमें मोहनलाल, शिव राजकुमार और विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में हैं.इसके अलावा, रजनीकांत और कमल हासन की एक और फिल्म भी आने वाली है. इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल Thalaivar174xKH238 रखा गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही