Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे : शैलेन्द्र यादव

Hazaribagh : हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे. पहले उन्हें राजनीति में कोई रूचि नहीं थी. वह एक एयरलाइंस में पायलट के पद पर कार्यरत थे. परन्तु 1980 में अपने छोटे भाई संजय गांधी के जहाज दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सहयोग देने के लिए 1981 में राजीव गांधी ने राजनीति में प्रवेश लिया. वे अमेठी लोकसभा से चुनाव जीत कर सांसद बने. 31 अक्तूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या किए जाने के बाद राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री बने. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-congressmen-celebrated-the-32nd-death-anniversary-of-rajiv-gandhi/">चाकुलिया

: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि मनायी

राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का श्रेय : शैलैन्द्र यादव

शैलैन्द्र यादव ने कहा कि राजीव गांधी को देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय जाता है. स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिला को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का काम उन्होंने किया. साथ ही चुनाव में वोट डालने की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष उन्होंने किया. युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी की ही देन है. राजीव गांधी देश के एकता तथा अखंडता के लिए शहीद हो गए. मरणोपरांत 1991 में उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-medical-system-collapses-due-to-strike-of-outsourced-workers-in-snmmch/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच में आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, बिनोद सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, मिथिलेश दुबे, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, गुड्डू सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, सुनिल सिंह राठौर, जावेद मल्लिक, नरेश गुप्ता, गोविंद राम, दिलीप कुमार रवि, बाबर अंसारी, कजरू साव, मो. रब्बानी, कुमार सोनू, शुभम शर्मा, रूप कुमारी टोपनो, बिन्दू कच्छप, बाबु खान, डॉ बालेश्वर राम, चन्द्रशेखर आजाद, दिनेश कुमार योगेश, विजय कुमार सिंह, मो. मुस्ताक, सदरूल होदा, विजय कुमार साव प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही