Search

 
 
 

जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह के लापता भाई राजीव रंजन सिंह को कोर्ट ने किया मृत घोषित

 

पूर्व विधायक संजीव के भाई सिद्धार्थ गौतम ने कोर्ट से लगाई थी गुहार

Dhanbad : स्व. सूर्यदेव सिंह व पूर्व झरिया विधायक कुंती सिंह के बड़े बेटे राजीव रंजन सिंह को अंतत: सोमवार को कोर्ट ने मृत घोषित कर दिया. अवर न्यायाधीश सत्यभामा की अदालत ने लापता राजीव रंजन को मृत घोषित किया. राजीव रंजन सिंह 3 अक्टूबर 2003 से घर से गायब थे. भाई सिद्धार्थ गौतम ने अदालत में मुकदमा दायर कर उन्हें मृत घोषित करने की गुहार लगाई थी. अदालत में दाखिल मुकदमे में सिद्धार्थ गौतम ने अपनी माता कुंती सिंह, सरायढेला थाना प्रभारी और आम जनता को पक्षकार बनाया था. कोर्ट में दाखिल याचिका में सिद्धार्थ गौतम ने कहा था कि उसके बड़े भाई राजीव रंजन सिंह 3 अक्टूबर 2003 से घर से गायब हैं. आज तक उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. उनकी माता ने 28 नवंबर 2003 को डीजीपी समेत सभी अधिकारियों को आवेदन देकर लापता होने और खोजबीन करने की गुहार लगाई थी. मगर अबतक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-businessman-vishnu-agarwal-arrested-by-ed-after-questioning/">बड़ी

खबरः कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही