Search

 
 
 

नहीं रहे हजारीबाग के उपमहापौर राजकुमार लाल, हृदय गति रुकने से हुआ निधन

 
Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम के उपमहापौर राजकुमार लाल की देर रात हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई. कल रात 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस लिया. इसे भी पढ़ें - सुबह-सुबह">https://lagatar.in/read-together-in-the-morning-13-news-who-is-spoiling-the-atmosphere-of-hazaribagh-opinion-how-bjp-wins-elections-why-mp-nishikant-attended-the-police-station-strictness-in-jharkhand-due-to-co/43689/">सुबह-सुबह

एक साथ पढ़ें, 13 खबरें … कौन बिगाड़ रहा हजारीबाग का माहौल ! OPINION- BJP कैसे जीतती है चुनाव ! क्यों थाना में हाजिर हुए MP निशिकांत ? Cororna की वजह से झारखंड में भी सख्ती, और भी बहुत कुछ
[caption id="attachment_43711" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/program-new.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कल के कार्यक्रम की तस्वीर[/caption]

देर रात उपमहापौर ने ली अंतिम सांस

बताया जा रहा है कि रात 1:30 बजे उन्हें सीने में दर्द उठा और पसीना आने लगा. जिसके बाद उनके पुत्र और भतीजे ने उन्हें आनन-फानन में आरोग्यं अस्पताल ले गए. जहां उनका इलाज किया गया. लेकिन 15 मिनट बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया .

राजकुमार लाल मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे

राजकुमार लाल मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे.  वो 2019 के नगर निगम चुनाव में बीजेपी के टिकट पर उप महापौर निर्वाचित हुए थे. इसके पहले राजकुमार लाल बीजेपी से ही जुड़े हुए थे.2009 में बीजेपी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष भी रहे थे. इसे भी पढ़ें -बेरमो">https://lagatar.in/bermo-fire-erupted-in-place-of-water-in-the-house/43697/">बेरमो

: घर में लगे चापानल से पानी की जगह निकली आग

कुछ महीने पहले ही प्रोस्टेट का ऑपरेशन कराया था

सुबह खबर मिलते ही सैकड़ों लोग उनके आवास पर जमा होने लगे है.  उनके आवास में ही अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है. राजकुमार लाल ने कुछ महीने पहले ही प्रोस्टेट का ऑपरेशन कराया था. और डायबिटीज के मरीज भी थे. लेकिन बावजूद उसके वे बिल्कुल स्वस्थ थे. बता दें कि कल ही हजारीबाग में आयोजित कीर्ति स्तंभ के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग भी लिया था. इसे भी पढ़ें -जानें">https://lagatar.in/know-how-the-temperature-will-be-in-your-city-on-wednesday/43649/">जानें

आपके शहर में बुधवार को कैसा रहेगा तापमान

आज 10 बजे किया जायेगा अंतिम संस्कार

श्री लाल अपने पीछे 1 पुत्र और एक पुत्री छोड़ कर गए. बेटी अभी डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है. जबकि बेटा इंजीनियर है. आज 10:00 बजे खिरगांव स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. https://lagatar.in/?p=43689

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही