Search

 
 
 

42 वर्ष के हुए रांची के राजकुमार

 
Ranchi: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शुक्रवार को 42 वर्ष के हो गये. भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले धोनी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. धौनी के 42वें जन्मदिन के लिए आंध्र प्रदेश के फैंस की ओर से एक बेहद ही खास तोहफा मिला. आंध्र प्रदेश में फैंस ने धोनी का सबसे बड़ा कटआउट लगाया है. इस कटआउट की लंबाई 77 फीट बताई जा रही है. हाल ही में खेले गए आईपीएल 2023 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए दिखाई दिए थे. धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को विजेता बनाया था. आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. धौनी अब तक अपने आईपीएल करियर में 250 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 218 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं. टीम इंडिया ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए आईसीसी ट्रॉफी धोनी की कप्तानी में जीती थी. वहीं धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट की 144 पारियों में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 50.58 की औसत से 10773 रन जड़े हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में धौनी ने 37.6 की औसत और 126.13 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1617 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 16 शतक लगाए हैं.

धौनी से जुड़ी खास बातें

  • तीनों आईसीसी ट्रॉपी जीतने वाले पहले पहले कप्तान हैं धौनी
  • टेस्ट क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करने वाले पहले विकेटकीपर हैं धौनी. सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं.
  • इसके अलावा, 100 मैच जीतने वाले पहले गैर-ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं धौनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही