Search

 
 
 

राजनगर : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने रैली निकालकर जताया हेमंत सरकार का आभार

 
Rajnagar (Shiv charan) : राजनगर में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने उनके वर्षों पुरानी मांग को पुरा करते हुए हेमंत सरकार द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए रैली निकाल कर हेमंत सरकार का आभार व्यक्त किया. राजनगर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष शकुंतला सावैयां एवं उपाध्यक्ष हर्षमती पूर्ति के नेतृत्व में आभार यात्रा निकाली गयी जो राजनगर ब्लॉक परिसर से राजनगर मुख्य बाजार सिदो कान्हू चौक तक भ्रमण करते हुए वापस मुख्यालय में जाकर समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajit-amans-jai-jai-ganesha-ganpati-deva-is-making-a-splash-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में धूम मचा रही है अजीत अमन की ‘जय जय गणेशा, गणपति देवा’

आंदोलन के दौरान खाई लाठियों का पुरस्कार मिला

इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सरकार के समर्थन में नारे लगाए और सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान खाई लाठियों का पुरस्कार मिला है हमें. उनका कहना था कि जिन मांगों को लेकर वे पिछले कई वर्षों से आंदोलनरत थे आंदोलन के दौरान लाठियां खाई थी उन सारी मांगों को हेमंत सरकार ने पूरी कर दी है. अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये एवं सहायिकाओं को 4750 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगी. साथ ही नियुक्ति नियमावली भी तैयार की गई है और 8 माह की मातृत्व अवकाश का लाभ देने की घोषणा सरकार ने कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही