Search

 
 
 

राजनागर : पखनाडीह में अम्बेडकर आवास योजना निर्माण का बीडीओ ने किया निरीक्षण

 
Rajnagar (Shiv Charan) : राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र में जारी योजना एवं विकास कार्यों का समय-समय पर स्थल निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के बनकाटी पखनाडीह में अंबेडकर आवास योजना का उन्होंने भौतिक निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-special-mediation-drive-for-pending-cases-in-family-court-till-23-september-dlsa-secretary/">सरायकेला

: कुटुंब न्यायालय में लंबित मामलों का विशेष मध्यस्थता अभियान 23 सितंबर तक – डीएलएसए सचिव

समय पर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

योजना के लाभुक अशोक महतो एवं सुनीता महतो के आवास की छत ढलाई कार्य को देखा. लाभुक द्वारा तैयार किये जा रहे आवास योजना पर उन्होंने संतोष जताया. क्षेत्र के अन्य लाभुकों से भी समय पर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. लाभुकों से उन्होंने कहा कि योजना के तहत जो भी राशि प्राप्त हो रही है उसका उपयोग योजना को पूर्ण करने में ही खर्च करें. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही