Search

 
 
 

राजनगर : केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत के डांगरडीहा, तेलाई पहाड़ स्थित फुटबॉल मैदान में भाजपा प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष खिरोद महतो की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई. इसमें सात जनवरी को चाईबासा में भाजपा की विशाल सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं सहभागिता को लेकर चर्चा हुई. उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभा को सम्बोधित करेंगे. बैठक में भाजपा के जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबित ने कहा कि झारखंड राज्य सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवा रही है, जबकि तीन वर्षों में राज्य की व्यवस्था चरमरा गई है. राज्य में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/in-garhwa-wild-elephants-trampled-the-wheat-crop-planted-in-2-acres-anger-among-the-villagers/">गढ़वा

में जंगली हाथियों ने 2 एकड़ में लगे गेहूं की फसल को रौंदा, ग्रामीणों में आक्रोश
बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरे कृष्णा प्रधान, जिला मंत्री कुबेरकांत षाड़ंगी, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सोरेन, प्रखंड पूर्वी के सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष खिरोद महतो, महामंत्री उज्जवल मोदक, सुभाष महतो, गंगाधर महतो, सत्यवान परीक्षा, संटु नायक, पवित्र महाकुड़, कार्तिकेश्वर महाकुड़, अजीत मंडल, लालचंद महतो, मंगल करवा, अमरनाथ गोप, यादव प्रधान, दुलाल ज्योतिष, सुकुमार बारीक, अमृत गोप, असीम महतो, लालटू महतो, शंकर सरदार, लक्की चरण महतो, अर्जुन महतो, महावीर महतो, चंदन कहार, भरत महाकुड़, महादेव महतो सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही