Search

 
 
 

राजनगर : नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

 
Rajnagar (Shiv charan) : राजनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ का शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने मोतीलाल गौड़ को फूलमाला पहना और गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर मोतीलाल गौड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करना है. देश में कांग्रेस और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करेंगे. प्रखंड में जितने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं, उनका सम्मान किया जाएगा और नए युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-majhi-pargana-mahal-opposes-inclusion-of-kurmi-in-st/">जमशेदपुर

: माझी परगना महाल ने कुर्मी को एसटी में शामिल करने का किया विरोध
सांसद प्रतिनिधि विशु हेम्ब्रम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को प्रखंड अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है, ताकि तेजी से संगठन को मजबूत किया जा सके. इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव डोमन महतो, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मनोज महतो, सोशल मीडिया जोनल को-ऑर्डिनेटर प्रकाश महतो, पप्पू राय, भूटा राउत, श्यामपद त्रिपाठी, बादल टुडू, जितेन महतो, सुरेन सिंह सरदार, सुधाइनो प्रधान आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही