Search

 
 
 

राजनगर : सप्तमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Rajnagar (Shiv charan) : राजनगर प्रखंड कार्यालय मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से वर्ष 1964 से पूजा का आयोजन होता आ रहा है. इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कर माँ दुर्गा की पूजा की जा रही है. रविवार को सप्तमी पूजा में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. राजनगर मुख्यालय में होने वाले इस दुर्गोत्सव में अष्टमी एवं नवमी तिथि की पूजा में भारी भीड़ उमड़ती है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-four-cases-executed-in-jail-court-six-released/">सरायकेला

: जेल अदालत में चार मामलों का हुआ निष्पादन, छह रिहा

पुलिस ने बढ़ाई गश्ती

पूजा आयोजकों द्वारा इन्ही दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है. साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है. राजनगर प्रखंड के ईचा, बड़ा कुनाबेड़ा, सोसोमली, एदल एवं रंजड़ सहित कई अन्य स्थानों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की जा रही है. पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है. बीडीओ डांगुर कोड़ा पुलिस टीम के साथ इस पर निगरानी रख रहे हैं. आवश्यक स्थानों पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही