Search

 
 
 

राजनगर : नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, शुक्रवार को नदी में तैरता मिला शव

 
Rajnagar (Bhagya sagar singh) : राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी के कुजू घाट में गुरुवार की दोपहर नहाने के क्रम में 22 वर्षीय युवक संटू कुमार राय नदी में डूब गया था. शुक्रवार सुबह युवक का शव नदी से बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम संटू कुमार राय बताया जा रहा है जो छपरा जिला थाना एकमा ग्राम रामपुर का रहने वाला था. युवक ट्रक चालक था.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-krishak-mitra-union-handed-over-demand-letter-to-mla/">चाकुलिया

: कृषक मित्र संघ ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

कुजू नदी घाट पर नहाने के क्रम में डूबा था युवक

गुरुवार की दोपहर वह अपने चार दोस्तों के साथ ट्रक खड़ी कर कुजू नदी घाट (पुराने पुल के समीप) नहाने गया था. उसके साथ आये लोग घाट में इधर उधर नहाने के पूर्व कपड़े धो रहे थे. कुछ देर बाद उसे वहां नहीं देख इन लोगो ने सोचा संटू स्नान कर अपनी गाड़ी के पास गया होगा. गाड़ी के पास नहीं मिलने पर उसके दोस्तों ने नदी के अगल-बगल खोज शुरू कर दी. नदी घाट में एक जगह उसके कपड़े नजर आए तो उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ.

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

राजनगर थाने में जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय तैराकों के मदद से नदी में खोज करवाया परन्तु युवक नहीं मिला. शुक्रवार सुबह भी नदी किनारे किनारे खोज जारी थी. उसके दोस्तों को नदी में घाट से कुछ दूरी पर युवक के सर के बाल दिखे. स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही