Search

 
 
 

राजनगर : प्रखंड संसाधन केन्द्र में लगा बच्चों के लिए दिव्यांगता जांच शिविर

 
Rajnagar (Shiv Charan) : समग्र शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत 3 से 18 वर्ष आयु तक के बच्चों का शुक्रवार को प्रखण्ड संसाधन केंद्र राजनगर में शिविर लगा कर दिव्यांगता जांच किया गया. साथ ही पूर्व में लगाए गए शिविर में जिनकी जांच हुई थी उन बच्चों को उनके दिव्यांगता में सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-special-drive-will-run-for-the-execution-of-accident-cases-and-check-bounce-cases/">चाईबासा

: दुर्घटना वाद व चेक बाउंस मामलों के निष्पादन को चलेगा स्पेशल ड्राइव

39 बच्चों का किया गया चयन

समावेशी शिक्षा प्रभारी सिधेश्वर झा से मिली जानकारी के अनुसार शिविर में 80 बच्चों का दिव्यांगता जांच हेतु पंजीकरण किया गया था. जिसमें से 39 बच्चों का दिव्यांगता जांच में सहायक उपकरण देने हेतु चयन किया गया. पूर्व में जांच किये गए 61 बच्चों को उनके आवश्यकता के अनुसार दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिया गया. इस अवसर पर राजनगर के बीईईओ वसुंधरा कुमारी दास, बीपीओ ममता कुमारी सहित संबंधित विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही