Search

 
 
 

राजनगर : लाको बोदरा की जयंती पर बीजाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

 
Rajnagar (Shiv charan) : ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को राजनगर प्रखंड के बीजाडीह गांव में पुरुष एवं महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मालती देवगम एवं उनके पति भूतपूर्व जिप सदस्य डोबरो देवगम शरीक हुए. ग्रामीणों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पांव धोकर स्वागत किया. दोनों ने कोल लाको बोदरा को पुष्प अर्पित कर नमन किया. जिप सदस्य मालती देवगम ने कहा कि लाको बोदरा ने वरंगक्षिति लिपि का अविष्कार कर हो समाज को अलग पहचान दिलाई. स्कूलों में हो भाषा की पढ़ाई सुनिश्चित करे. ताकि हो भाषा को बचाया जा सके. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-deputy-commissioner-became-aware-of-the-problems-of-the-complainants-in-the-janata-milan-program/">सरायकेला

: जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्या से अवगत हुए उपायुक्त
[caption id="attachment_424835" align="aligncenter" width="578"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/rajnagar-football-1.jpeg"

alt="" width="578" height="385" /> लाको बोदरा को नमन करते  जिप सदस्य मालती देवगम और डोबरो देवगम[/caption]

विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत

फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला वर्ग से बीजाडीह की टीम विजेता रही एवं सन्दिरडीह की टीम उपविजेता रही. वहीं पुरुष वर्ग से एसएस बीटा की टीम विजेता एवं उपविजेता बच्चा ग्रुप की टीम रही. तृतीय महराजगंज और चतुर्थ स्थान पर धनुडीह की टीम रही. सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर सुशील सुंडी, पारिस मुर्मू, गोनो उग्रसांडी, वार्ड सदस्य मनोज संवैया, सोभा सुंडी, सुनील सुंडी, राजू सुंडी, तिमाही लुगुन, छोटा सुंडी, रत्न कुमार सुंडी, बड़ा नारान उग्रसांडी, सुल्तान सुंडी, बिक्की सुंडी, राहुल लुगुन,हरि लुगुन, कंद्रा सुंडी, पंकज चकिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-middle-aged-dies-due-to-drowning-in-drain-police-is-investigating-the-matter/">राजनगर

: नाला में डूबने से अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही