Search

 
 
 

राजनगर : किसानों के समृद्धि में एफपीओ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : रविवार को राजनगर प्रखंड में गैर सरकारी संस्था सहयोगी महिला बगराईसाई के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) परियोजना से किसानों को लाभान्वित करने के लिए सदस्यता जागरूकता और संयुक्त देयता समूह के माध्यम से ऋण सम्पोषण अभियान चलाया गया. इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि छोटे और मंझोले किसानों के सामाजिक और आर्थिक विकास में एफपीओ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-fierce-movement-if-khatian-based-planning-policy-is-not-implemented-birsa-army/">जमशेदपुर

: खतियान आधारित नियोजन नीति लागू नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन- बिरसा सेना

300 से ज्यादा किसान जुड़ चुके हैं एफपीओ से

उन्होंने बताया कि संगठन और समूह शक्ति के कारण एफपीओ से जुड़े किसानों के उत्पादन लागत में कमी और उत्पादन के बेहतर मूल्य प्राप्ति के दोहरे लाभ के साथ विभिन्न बैंकिंग सरकारी सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है. विदित हो कि नाबार्ड के वित्त सम्पोषण द्वारा सहयोगी महिला एनजीओ के द्वारा जल जीविका किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नामक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) का गठन राजनगर प्रखंड में किया गया है. जिससे अब तक 300 से ज्यादा किसान जुड़ चुके हैं.

जेएलजी का गठन कर सुलभ ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी

इस अवसर पर कोल्हान झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी रजक ने बताया कि उनके बैंक द्वारा एफपीओ से जुड़े महिला और पुरुष किसानों को संयुक्त देयता समूह अर्थात जेएलजी का गठन कर सुलभ रूप से ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. इस अवसर झारखंड ग्रामीण बैंक के कई अधिकारी, समाजसेवी चामी मुर्मू समेत 150 से अधिक किसान उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही