Search

 
 
 

राजनगर : जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है हेमंत सरकार, लोगों में बढ़ा है विश्वास : धार्मा मुर्मू

 
Rajnagar (Shiv charan) : विधायक प्रतिनिधि सह 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष धार्मा मुर्मू ने कहा है कि हेमंत सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है. पिछली सरकार में वर्षों से विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे. सरकार ने दो -ढाई साल के अंदर एक-एक कर उन सारे कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का काम किया है. चाहे सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना हो, पुलिसकर्मियों की मांगे हों, आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांगे हो, पारा शिक्षकों की मांगे हो या सहायक पुलिस कर्मियों की मांगें हों. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-unknown-criminals-killed-the-young-man-by-entering-the-house/">राजनगर

: घर में घुस कर अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या
सरकार राज्य के सभी कर्मचारियों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है. हेमंत सरकार ने आपका अधिकार, आप की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में बुजुर्गों को पेंशन दिलाने का काम किया. आज कोई भी गांव में पेंशन की कोई समस्या नहीं रही. इसके लिए कोटा की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है. पिछले ढाई साल के अंदर राज्य की जनता ही नहीं सरकारी कर्मचारियों में भी हेमंत सरकार के प्रति विश्वास बढ़ गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही