Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : राजनगर प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मेगा केसीसी ऋण शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू ने सभी लाभुकों को केसीसी ऋण का सदुपयोग करते हुए बैंक को समय पर ऋण चुकता करने की भी अपील की. ताकि बैंक के साथ लेन-देन का अच्छा संबंध बना रहे. बैंक से अच्छा संबंध जो लाभुक रखते हैं आगे भी उनको बैंक हमेशा वित्तीय सहयोग करने को तत्पर रहेगी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-10-teams-formed-to-investigate-illegal-crushers-investigated-30-crushers/">पाकुड़
: अवैध क्रशर की जांच के लिए गठित 10 टीमों ने की 30 क्रशरों की जांच
: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो हफ्ते से गांव में अंधेरा
: अवैध क्रशर की जांच के लिए गठित 10 टीमों ने की 30 क्रशरों की जांच
विभिन्न बैंकों ने शिविर लगा कर बांटा ऋण पत्र
प्राप्त जानकारी अनुसार केनरा बैंक राजनगर शाखा द्वारा 10 लाभुकों को 3 लाख रुपये, बैंक ऑफ इंडिया राजनगर शाखा द्वारा 27 लाभुकों को 14.47 लाख, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक गोविंदपुर शाखा द्वारा 27 लाभुकों को 14.55 लाख, केशरगाड़िया शाखा द्वारा 13 लाभुकों को 6.80 लाख, राजनगर शाखा द्वारा 42 लाभुकों को 19.70 लाख, हेंसल शाखा द्वारा 32 लाभुकों को 16 लाख तथा केनरा बैंक तुमुंग शाखा द्वारा 35 लाभुकों को 15.50 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र अतिथियों के हाथों लाभुकों को प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-darkness-in-the-village-for-two-weeks-due-to-transformer-failure/">गालूडीह: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दो हफ्ते से गांव में अंधेरा
Leave a Comment