Search

 
 
 

राजनगर : नाला में डूबने से अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

 
Rajnagar(Shiv Charan) : राजनगर थाना अंतर्गत बाना गांव के नाले में बने चेकडैम से पुलिस ने मंगलवार की सुबह पानी में तैरता  एक अधेड़ का शव बरामद किया. ग्रामीणों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शव की शिनाख्त गेंगेरुली पंचायत के खैरकोचा गांव के सिदाम महतो(50) के रूप में की गई. परिजनों ने बताया कि सिदाम रविवार शाम को लगभग पांच बजे घर से अपने ससुराल बाना गांव के लिए निकला था. अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को लौटने के दौरान बाना गांव के नाला पार करते हुए सम्भवतः डूबने से उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-anganwadi-workers-and-assistants-took-out-chief-ministers-gratitude-tour/">सरायकेला

: आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने निकाली मुख्यमंत्री आभार यात्रा

पूजा देखने ससुराल गया था सिदाम महतो

मृतक के छोटे भाई सुधीर महतो ने बताया कि बड़े भाई के ससुराल में विश्कर्मा व मनसा पूजा का आयोजन हुआ था. सिदाम बगल गांव बाना अपने ससुराल गया था. वहां से लौटने के बाद भी सोमवार तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई. मंगलवार की सुबह सात बजे सूचना मिली कि बाना नाला चेकडैम के समीप नाले में एक शव पानी में तैर रहा है. वहां जाकर देखने पर बड़े भाई सिदाम का शव वहां पड़ा था. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है एवं मामले की तहकीकात कर रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही