Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनगर : केजीबीवी के अधूरे छात्रावास भवन का सांसद प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Rajnagar (Shiv Charan) : राजनगर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास भवन का निर्माण कार्य विगत लगभग चार वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है. गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ एवं विशु हेम्ब्रम ने अधूरे छात्रावास भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया कि छात्रावास में खिड़की दरवाजे नहीं लगाए गए हैं. फर्श की ढलाई भी नहीं हुई है. केवल सामने की ओर दीवार का प्लास्टर कर सफेदी रंग चढ़ाया गया है. कार्य अधूरे हैं और निर्माण कार्य भी ठप पड़ा हुआ है. निर्माण कार्य स्थल पर सूचना पट्ट भी नहीं है जिससे पता चले कि निर्माण कार्य किसके द्वारा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-one-person-seriously-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle-died-during-treatment/">जगन्नाथपुर

: अज्ञात वाहन के चपेट में आकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

छत से रिस रहा पानी

निर्माण कार्य स्थल पर खराब हो चुके कुछ सीमेंट की बोरियां पड़ी हुई मिली. सांसद प्रतिनिधियों ने कहा कि करोड़ों की लागत से बन रहे छात्रावास भवन का निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है. अभी निर्माण कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ है और छत से पानी रिसने लगा है. जिससे साफ प्रतीत होता है कि गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्रियों का उपयोग निर्माण कार्य मे किया गया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-on-26th-meeting-of-disha-union-minister-cum-committee-president-arjun-munda-will-attend/">सरायकेला

: “दिशा” की बैठक 26 को, केंद्रीय मंत्री सह कमेटी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा करेंगे शिरकत

ठेकेदार का कोई अता पता नहीं 

मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा किसी पेटिदार से भवन का निर्माण कराया जा रहा है. सांसद प्रतिनिधियों ने कहा कि इस समस्या से जल्द ही सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया जाएगा. ठेकेदार के लापरवाही का खामियाजा वहां पढ़ रही छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. पुराना छात्रावास भवन की स्थिति भी जर्जर होने के कारण स्कूल के ऊपरी भवन में ही छात्राएं अभी रह रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही