Search

 
 
 

राजनगर : मुड़ियापाड़ा में नाडेप टैंक निर्माण कार्य शुरू

 
Seraikela(Bhagya Sagar Singh) : स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जिले में क्षेत्रवार नाडेप टैंक एवं शॉकपिट का निर्माण किया जाना है. जानकारी के अनुसार इसके माध्यम से क्षेत्र की स्वच्छता को बरकरार रखते हुए कचरों को उर्वरक के रूप में उपयोगी बनाया जाएगा. इसी कड़ी में राजनगर प्रखण्ड अंतर्गत उक्त योजना का शुभारम्भ किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-due-to-cold-holiday-declared-till-january-8-for-children-of-classes-1-to-5-in-government-schools/">झारखंड

: ठंड के चलते सरकारी स्कूलों में 1 से 5 क्लास तक के बच्चों के लिए 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित
मुड़िया पाड़ा गांव की जलसहिया के घर के निकट लगभग 10 घरों के लिए एक नाडेप टैंक का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक गोरांग चंद्र बेहरा, मुखिया राजो टुडू एवं पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता अश्वनी हेम्ब्रम ने फावड़ा कुदाल चला कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर अन्य सम्बन्धित विभागीय कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही