Search

 
 
 

राजनगर : बकरीद व रथ मेला को लेकर राजनगर थाना में शांति समिति की बैठक

 
Rajnagar (Bhagy sagar singh) : जिले के राजनगर थाना परिसर में गुरुवार को बकरीद एवं रथ मेला को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई चारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजनगर, डांगुर कोड़ा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अंचल अधिकारी धनंजय कुमार, थाना प्रभारी चन्दन कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर्मू एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में बकरीद एवं रथ महोत्सव को शान्ति एवं सौहार्द्पूर्ण वातावरण में आपसी भाई चारे के साथ मनाने पर चर्चा की गई. राजनगर के मुस्लिम बाहुल्य गांव शोभापुर में बकरीद का त्योहार मनाया जाता है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-people-of-gundiuli-village-are-not-getting-government-ration-in-runghikocha-panchayat-area/">मनोहरपुर

: रुंघीकोचा पंचायत क्षेत्र में गुंडीउली गांव के लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन
अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के नायब सदर शेर मोहम्मद ने बताया कि रविवार 10 जुलाई को बकरीद का नमाज गांव के ईदगाह में सुबह 6:30 बजे से अदा किया जाएगा. इसी क्रम रथ महोत्सव को भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर अंचल अधिकारी धनंजय कुमार ने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्पूर्ण वातावरण में बकरीद व रथ महोत्सव मनाने की अपील की. इस दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक पोस्ट न डालें और न ही फारवर्ड करें. ऐसा करके शान्ति भंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शांति समिति की बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में उपरोक्त के अलावे समिति के हीरालाल सतपथी, नेम्बु प्रधान, शेर मोहम्मद, मोतीलाल महतो, मुखिया राजो टुडू, निमाई सोरेन, रासमनी हांसदा, पिंकी बारदा, संजीव कुण्टिया, मोटाय मेलगांडी, उर्मिला सरदार, पिंटू सरदार एवं अन्य सदस्यगण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही