Search

 
 
 

राजनगर : देव शिल्पी विश्वकर्मा व मां मनसा पूजा की तैयारी जोरों पर

 
Rajnagar (Shiv Charan) : शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा एवं सर्पों की देवी मां मनसा का शनिवार को होने वाले पूजा की तैयारी क्षेत्र में जोरों पर है. हालांकि कुछ स्थानों पर शुक्रवार से ही मां मनसा देवी की पूजा अर्चना शुरू हो गयी है. राजनगर बाजार के दुकानों में पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. शिल्प देवता की पूजा को लेकर रंग बिरंगी मालाओं से राजनगर के दुकान पट गए हैं. दुकानों में 25 से 30 रुपये में नारियल और 30 से लेकर 100 रुपये तक गेंदा फुल के माला बिक रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-revenue-sub-inspector-of-the-district-went-on-indefinite-strike-for-various-demands/">सरायकेला

: विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जिले के राजस्व उपनिरीक्षक

प्रतिमा स्थापित कर की जाएगी देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा

ग्राहक अपनी सुविधानुसार पूजन सामग्री की खरीदारी करते देखे गए. विश्वकर्मा के दिन औजारों एवं मशीनों की पूजा अर्चना की जाती है. साइकिल, मोटरसाइकिल, वाहन एवं दुकानों की साफ-सफाई की जा रही है. काला झरना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी. मां मनसा की पूजा भी राजनगर क्षेत्र में काफी धूमधाम से की जाएगी. राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गेंगेरुली में मनसा पूजा को लेकर अलग ही उत्साह रहता है. घर-घर में देवी मनसा की पूजा अर्चना होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही