Search

 
 
 

राजनगर : सिंगल यूज प्लास्टिक का क्षेत्र में जारी है उपयोग

 
Rajnagar (Shiv Charan) : पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने सम्बन्धी निर्देश का क्षेत्र में कोई असर नहीं हुआ है. हाट बाजार एवं दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैग का खुलेआम उपयोग जारी है. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के नाम पर केवल यहां बहुत पहले एक दो जागरूकता रैलियां ही निकाली गयी थी. इस रैली का कोई असर उपयोगकर्ताओं पर नहीं पड़ा है. बाजार क्षेत्र ही नहीं बल्कि गांव के छोटे-छोटे दुकान एवं मेला एवं खेल प्रतियोगिताओं में भी लगने वाले दुकानों में प्लास्टिक के छोटे बड़े कैरी बैग एवं पैकेट का उपयोग जारी है. इसे भी पढ़ें : न्याय">https://lagatar.in/public-prosecutors-office-turned-into-ruins/">न्याय

दिलाने वाले लोक अभियोजकों का कार्यालय खंडहर में तब्दील

ग्राहकों के बदले दुकानदारों को ही जागरूक करने की जरूरत

इस प्रकार के प्लास्टिक के ढेर यहां वहां बिखरे पड़े रहते हैं जो हवा एवं बारिश होने पर अगल बगल के खेत एवं तालाबों तक पहुंच रहे हैं. ऐसे प्लास्टिक के ढेर जमा होने के कारण खेत वालों को उन्हें साफ करने के लिए परेशान होना पड़ता है. आम ग्राहकों की अपेक्षा दुकानदारों को ही जागरूक करने की जरूरत है. अगर दुकानदार प्लास्टिक बैग नहीं रखेंगे तो ग्राहक स्वयं थैला लेकर बाजार आएंगे. जब तक प्रशासन द्वारा सख्ती नहीं बरती जाएगी तब तक सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही