Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनगर : प्रखंड मुख्यालय का पशु चिकित्सालय खुद बीमार है, जरूरत की दवाई नहीं है उपलब्ध

Advertisement
Advertisement
Rajnagar (Shiv Charan) : राजनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मात्र पशु चिकित्सालय इन दिनों खुद बीमार है, भले ही सरकार सुखाड़ को लेकर किसानों के लिए योजना तलाशना शुरू कर दिया हो. परंतु किसान के मवेशियों के सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर अब तक किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है. आज भी किसान देशी जड़ी बुटी पर ही अपने पशुओं के बीमार होने पर इलाज करने को बाध्य हैं. पशु चिकित्सालय में पशुओं के इलाज एवं स्वास्थ्य रक्षा के नाम पर आयरन, कैल्शियम और कृमि की दवाई के अलावे कुछ भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-sri-lanka-afghanistan-match-in-super-4-today-match-from-7-30-pm/">एशिया

कप: सुपर 4 में आज श्रीलंका-अफगानिस्तान का मुकाबला, शाम साढ़े सात बजे से मैच

इन दिनों मवेशियों को हो रहे हैं तेज बुखार व दस्त जैसी बीमारी

जबकि इन दिनों विभिन्न गांवों में किसानों के मवेशियों में तेज बुखार तथा दस्त जैसे बीमारी मवेशियों में देखी जा रही है. इस संबंध में जब संवाददाता ने पशु चिकित्सालय पहुंच कर जानने का प्रयास किया तो पाया कि चिकित्सालय में पदस्थापित डॉक्टर शैलेन्द्र प्रसाद उपस्थित नहीं है. आसपास के लोगों से बात करने पर पता चला कि वे जिला के प्रभार मे भी हैं. पशुपालक किसानों के अनुसार अविभाजित बिहार राज्य के समय हुए चारा घोटाले के समय से ही पशु चिकित्सालय पर दवा नहीं के बराबर रहती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही