Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनगर : मूसलाधार बारिश ने मछली पालकों को रुलाया, तालाबों से निकली बड़ी मछलियां

Rajnagar (shiv charan) : अल्पवृष्टि के कारण कुछ दिनों पूर्व किसानों के साथ क्षेत्र के अनेक मछली पालक भी अपना रोना रो रहे थे. क्योंकि तलाबों में पानी की कमी होने के कारण मछली पालन करने में वे असमर्थ थे. वहीं, इधर दो-तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश ने भी कई मछली पालकों को रुला कर रख दिया है. दरअसल, अनेक मछली पालकों के तालाबों से बड़ी-बड़ी मछलियां निकल कर भाग गई हैं. इसे भी पढ़े : बारिश">https://lagatar.in/trouble-due-to-rain-water-water-city-power-cut-know-the-condition-of-jharkhand/">बारिश

से परेशानी, पानी-पानी शहर, पावर कट, जानिये झारखंड का हाल…  

प्रतिवर्ष बरसात में की जाती थी तालाबों की विशेष घेराबंदी

क्षेत्र में हुई लगातार बारिश ने तालाब में मछली पालने वालों को संभलने का अवसर नहीं दिया. प्रतिवर्ष बरसात के दिनों में तालाबों की विशेष घेराबंदी व जलनिकासी के मुहाने पर नेट लगा कर रखा जाता था, ताकि पानी बढ़ने पर मछलियां निकल न सकें. लेकिन इस बार अल्पवृष्टि के कारण ये सावधानियां बरती नहीं गयी. उन्हें उम्मीद न थी कि इतनी तेज एवं निरंतर बारिश होगी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-body-of-a-person-recovered-from-mahul-sai-pond/">चाईबासा

: माहुल साईं तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद

बारिश में 15 से 20 किलो तक वजनी मछलियां तालाबों से निकली

बताया जा रहा है कि बाना तालाब से इस बारिश में 15 से 20 किलो तक वजनी मछलियां पानी के बहाव के संपर्क से निकल गयी हैं. कुछ अन्य बड़े तलाबों से भी बड़ी-बड़ी मछलियां निकल गयी हैं. वहीं, तालाब से मछलियों के निकलने की जानकारी होते ही गांव वाले बारिश में भींगते हुए खेतों में पहुंचे और मछलियां पकड़ते रहे. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhand-won-13-medals-in-the-second-sub-junior-national-grappling-competition/">चांडिल

:  द्वितीय सब जुनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता 13 पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही