Search

 
 
 

राजनगर : अम्बेडकर आवास के भूमि पूजन में शरीक हुईं जिप सदस्य मालती देवगम

 
Rajnagar (Shiv charan) : राजनगर प्रखण्ड के पोटका पंचायत अंतर्गत चालियामा गांव में गुरुवार को अंबेडकर आवास योजना का भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन में जिला परिषद सदस्य मालती देवगम, मुखिया रजनी जारिका एवं प्रखंड समन्वयक सावन सोय ने संयुक्त रुप से भूमि पूजन किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने दोनों लाभुकों को समय पर आवास पूर्ण करने के लिए कहा. इसके बाद पोटका पंचायत में लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना का भी निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-appeal-to-people-not-to-use-single-use-plastic/">गिरिडीह

: लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं इस्तेमाल करने की अपील

मौके पर ये लोग थे उपस्थित

जोलडीहा गांव में निरीक्षण के दौरान लाभुकों ने कहा कि कमरबसा गांव निवासी बोसन बानरा ने आवास बना देने के नाम पर पैसे लेकर अभी तक आवास पूर्ण नहीं किया है. बोसेन से संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु संपर्क नही हो पाया. मौके पर जिला परिषद सदस्य मालती देवगम, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, मुखिया रजनी जारिका, भूतपूर्व जिप सदस्य डोबरो देवगम, स्वयंसेवक नरेश कुमार प्रधान, जल सहिया राधिका देवी, वार्ड सदस्य ललिता हेम्ब्रम, दिनेश प्रधान, सुमित प्रधान, विजय पूर्ति उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही