Search

 
 
 

भारत की GDP 7.7% रहने पर बोले राजनाथ-अमित शाह: 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' का असर

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी (GDP) विकास दर 7.7 प्रतिशत रहने पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने खुशी जाहिर की है.
 

New Delhi: वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी (GDP) विकास दर 7.7 प्रतिशत रहने पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने खुशी जाहिर की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे भारत की आर्थिक मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम बताया है.

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए देश की इस आर्थिक प्रगति की सराहना की. उन्होंने लिखा कि ऐसे समय में जब कई देश आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी और चौथी तिमाही में यह रफ्तार बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई.

 

रक्षा मंत्री ने इसके पीछे पिछले 12 सालों की नीतियों को वजह बताते हुए कहा कि यह देश के उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है.

 

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भारत ने आर्थिक विकास के साथ-साथ स्थिरता, आत्मविश्वास, टिकाऊपन और विश्वसनीयता हासिल की है. इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से ही आज भारत 'विकसित भारत' के विजन की ओर मजबूती से बढ़ रहा है.

 

मोदी जी की नीतियां देश को संकटों से पार ले गईं: अमित शाह


इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर देश की इस शानदार आर्थिक वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की.  अमित शाह ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए दूरदर्शी आर्थिक सुधार देश की समृद्धि को निरंतर गति दे रहे हैं.

 

 

उन्होंने आगे कहा कि जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट, महामारी और युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों से जूझ रही है, तब सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए भारत की 7.7% की विकास दर यह साबित करती है कि पिछले 12 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही