Search

 
 
 

राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में साफ-सफाई की, मोहन यादव ने लड्डू बनाये

 
Lucknow : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने ‘स्वच्छता अभियान’ में भाग लिया. स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने झाड़ू से हनुमान सेतु मंदिर परिसर की साफ-सफाई की. साथ ही फर्श पर गिरे फूलों को उठाये. मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी अतिथि आ रहे हैं. यह पूरे देशवासियों के लिए हर्षोल्लास का क्षण है. इसके अलावा देश के सभी मंदिरों में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे हैं.

जेल में बंद कैदी केसरिया रंग की थैली कर रहे तैयार 

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डुओं का निरीक्षण किया और हलवाइयों के साथ मिलकर लड्डू बनाये. वहीं फतेहपुर में जेल में बंद कैदी राम भक्तों के प्रसाद के लिए केसरिया रंग की थैलियां तैयार कर रहे हैं. बता दें कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. पीएम मोदी ने देशवासियों से समारोह से पहले मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही