Search

 
 
 

विरोधियों पर बरसे राजनाथ सिंह, बांग्लादेश की तरह भारत में Regime Change करना चाहते हैं

National News :  उन्होंने कहा,  कांग्रेस और उसके राजनीतिक सहयोगी सीधे तौर पर या अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल राजनीतिक टकराव को बढ़ावा देने और अराजकता फैलाने के लिए कर रहे हैं. आरोप लगाया कि देश के युवाओं को अराजकता की राजनीति में मोहरा बनाया जा रहा है.
 
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

National News :   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस, CJP  सहित उनके सहयोगी दलों को निशाने पर लिया.  रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं. regime change करना चाहते हैं, वे युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल अराजकता फैलाने के लिए कर रहे हैं. 

 

 
यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजसिंह ने कहा, लोकतंत्र किसी को भी अव्यवस्था फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने की छूट नहीं देता है. 


उन्होंने कहा,  कांग्रेस और उसके राजनीतिक सहयोगी सीधे तौर पर या अपने समर्थक संगठनों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल राजनीतिक टकराव को बढ़ावा देने और अराजकता फैलाने के लिए कर रहे हैं. आरोप लगाया कि देश के युवाओं को अराजकता की राजनीति में मोहरा बनाया जा रहा है. 

 

श्री सिंह ने आरोप लगाया किवे प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलेआम कहरहे हैं कि उन्हें सत्ता परिवर्तन के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा मिली है, वे सरकार को गिराने की बात खुलेआम कर रहे है.  इससे साफ है कि उनका(विपक्ष) एकमात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करना और देश में आग लगाना है. इस क्रम में राजनाथ सिंह ने 2024 में बांग्लादेश में हुए उस विद्रोह का जिक्र किया, जिसने शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया गया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही