Search

 
 
 

राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस सरकार समर्थन करती तो खत्म हो जाता नक्सलवाद, धर्मांतरण पर भूपेश बघेल को घेरा

 
Raipur : पिछले नौ वर्षों में वामपंथी उग्रवाद का प्रभाव छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों तक सिमट गया है. यदि माओवाद प्रभावित इस राज्य में कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो यह समस्या खत्म हो गयी होती. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित एक जनसभा में यह बात कही. बता दें कि राजनाथ सिंह कांकेर जिले के मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के लिए आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस क्रम में श्री सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ लंबे समय से वामपंथी उग्रवाद के खतरे से जूझ रहा है. कहा कि नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई किये जाने के कारण वामपंथी उग्रवाद का प्रभाव कम हुआ. यह केवल 10-12 जिलों तक ही सीमित रह गया है.

आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं.

उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस सरकार ने यहां समर्थन दिया होता तो देश से वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता. भूपेश बघेल सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में और खासकर आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं. इसे स्वीकार्य नहीं किया जा सकता. इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए. कहा कि कांग्रेस सरकार जबरन धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कदम उठाये. केंद्र इस मामले में राज्य को अपना सहयोग देगा. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है. यदि कोई पड़ोसी देश शांति को बाधित करने और भारत पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही