Search

 
 
 

टेलीकंसल्टेशन देने वाले डॉक्टरों की सूची दे IMA, स्वास्थ्य सचिव ने दिया निर्देश

 
  • कोविड के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने IMA के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Ranchi : नामकुम स्थित आरसीएच परिसर में शुक्रवार को एडिशनल चीफ सेक्रेट्री सह हेल्थ सेक्रेट्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आईएमए की राज्य इकाई और रांची इकाई की बैठक हुई. बैठक के दौरान सचिव ने आईएमए के चिकित्सकों के साथ कोविड की वर्तमान स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार की जाए, जो स्वेच्छा से टेलीकंसल्टेशन की सेवा देना चाहते हैं. आईएमए स्टेट सेक्रेट्री ने उन्हें बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के अनुरोध पर सभी जिलों में ऐसे डॉक्टरों की सूची पहले ही बना ली गई है, जो टेलीकंसल्टेशन की सेवा देना चाहते हैं. उक्त डॉक्टर 104 पर भी सेवा देने को तैयार है.

वहीं टेस्टिंग फैसिलिटी बढ़ाने के लिए ऐसे लैब्स की सूची मांगी गई, जो जांच के सभी मानक को पूरा करते हैं. उन्हें सिंगल विंडो से युद्धस्तर पर परमिशन देने की कोशिश की जाएगी. ऐसे लैब्स की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सचिव द्वारा डॉ विमलेश सिंह को अधिकृत किया गया.
104 हेल्पलाइन पर चिकित्सीय परामर्श देने के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोटोकोल बनाने का निर्णय लिया गया. उस समिति का निर्माण डॉ आरएस दास करेंगे. 104 पर परामर्श देने वाले डॉक्टरों की अनुशंसा पर मरीजों को रेफरल एंड एडमिशन फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी. बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिलों में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी में आईएमए के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए, जो इस महामारी से लड़ने में मदद करेंगे.

ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग

आइएमए के पदाधिकारियों ने ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की. आइएमए ने सुझाव दिया कि सभी जिलों में युद्धस्तर पर डॉक्टर, नर्सेज व पारा मेडिकल कर्मियों की बहाली अच्छे वेतन के साथ की जाए. चूंकि यह जोखिम भरा काम है, तो उन्हें इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाए.

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से एनएचएम के मिशन डायरेक्टर रविशंकर शुक्ल, आईएमए से डॉ एके सिंह, डॉ सुशांत मिश्रा, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ शंभू प्रसाद, डॉ आरएस दास, डॉ विमलेश सिंह, डॉ अजित कुमार व अन्य शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही