Search

 
 
 

राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, राम मंदिर चंदा चोरी पर हंगामा

आज सोमवार को राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. लोकसभा में विपक्ष के सासंदों ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित चोरी के मुद्दे पर  हंगामा शुरू कर दिया.
 

New Delhi : आज सोमवार को राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. लोकसभा में विपक्ष के सासंदों ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित चोरी के मुद्दे पर  हंगामा शुरू कर दिया.

 

 

हंगामे के  कारण लोकसभा में प्रश्न काल नहीं हो सका. बात बिगड़ते देख सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गयी. उधर राज्यसभा का नजारा भी ऐसा ही रहा.

 

विपक्षी सासंदों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर जवाब देने के लिए गृह मंत्री को बुलाने की मांग की. हंगामा थमते नहीं देख राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही