Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव में बदला समीकरण, तीन वोटों पर संशय, नाथवानी बढ़त में

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में तीन वोट रद्द होने के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. सूत्रों के अनुसार, वोटों की गिनती के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी बढ़त बनाए हुए हैं.
 

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में तीन वोट पर संश्य बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार, वोटों की गिनती के बीच निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि तीनों वोटों को इनवेलिड में रखा गया है. थोड़ी देर में अमान्य वोट पर निर्णय होगा.

 

राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए बताया कि तीन वोटों को फिलहाल वेटिंग लिस्ट में रखा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी आपत्तियों/डॉट (चिह्न) से जुड़े कारणों की वजह से इन मतों पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

 

मंत्री राधाकृष्ण किशोर के अनुसार, संबंधित वोटों की जांच की जा रही है और चुनाव अधिकारियों द्वारा नियमों के तहत फैसला लिया जाएगा. इस बीच मतगणना जारी है और सभी की निगाहें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं.

 

राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच उत्सुकता बनी हुई है. तीन वोटों को लेकर उठे सवालों ने मतगणना के रोमांच को और बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि इन वोटों पर चुनाव अधिकारियों का क्या फैसला आता है और इसका अंतिम परिणाम पर कितना असर पड़ता है.

 

वहीं तीन वोट अमान्य घोषित किए जाने के बाद चुनावी गणित में बदलाव देखने को मिला है. इसी बीच नाथवानी के पक्ष में माहौल मजबूत होता नजर आ रहा है. हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी आधिकारिक परिणाम की घोषणा नहीं की गई है.

 

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं. वोटों की गिनती जारी है और जल्द ही चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि नाथवानी अन्य उम्मीदवारों पर बढ़त बनाए हुए हैं. हालांकि अंतिम तस्वीर आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही