Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नए चेहरों पर दांव

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है.
 

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है. इस बार की लिस्ट में पार्टी आलाकमान ने कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले लेते हुए दिग्गज चेहरों की जगह नए और सांगठनिक रूप से मजबूत नेताओं को तरजीह दी है. चुनाव में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश साफ दिखाई दे रही है.

 

Uploaded Image

Uploaded Image

मध्य प्रदेश से भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग पर बड़ा भरोसा जताया है. उनके साथ ही रजनीश अग्रवाल को भी मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है.

 

सबसे बड़ा उलटफेर राजस्थान की सीटों पर देखने को मिला है. केंद्रीय मंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी राज्यसभा भेजे जाने की सियासी गलियारों में भारी चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने इन कयासों पर विराम लगाते हुए डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है.

राजस्थान से राज्यसभा के तीन सदस्यों—राजेंद्र गहलोत (BJP), रवनीत सिंह बिट्टू (BJP) और नीरज डांगी (कांग्रेस)—का कार्यकाल आगामी 20 जून को समाप्त हो रहा है.


गुजरात में भाजपा ने स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है:

  • राजूभाई शुक्ला 
  • मुकेशभाई राठवा 
  • मानसिंह परमार
  • जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया

वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इसके अलावा, ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने देबाशीष सामंतराय पर दांव लगाया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही