Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव : सुदेश महतो से मिले आदित्य साहू, बीजेपी विधायक दल की बैठक में बनी जीत के आंकड़े जुटाने की रणनीति

 
Ranchi: राज्यसभा चुनाव में आदित्य साहू को प्रत्याशी बनाने के बाद अब बीजेपी उन्हें जीताने के लिए आंकड़े जुटाने में लग गई है. आदित्य साहू ने सोमवार दोपहर बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के घर पहुंचकर उनसे राज्यसभा चुनाव में समर्थन मांगा. वहीं देर शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायकों ने आदित्य साहू का अभिनंदन किया और उन्हें जिताने की रणनीति बनाई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/ab1-3.jpg"

alt="" width="1600" height="900" />

समर्थन जुटाने को लेकर रणनीति बनी

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव में जीत के आंकड़े जुटाने और सुदेश महतो और लंबोदर महतो के अलावा निर्दलीय विधायक सरयू राय, अमित यादव के साथ कमलेश सिंह का समर्थन प्राप्त करने को लेकर रणनीति बनी. आदित्य साहू 31 मई को दोपहर 12 से 12.30 के बीच राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे.

आदित्य साहू ने बीजेपी नेताओं के प्रति जताया आभार

वहीं राज्यसभा के लिए प्रत्याशी चुने जाने पर आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बहुत बड़ा सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में उनका पल-पल समर्पित होगा. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, बीएल संतोष, दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा समेत अन्य नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें – जेएमएम">https://lagatar.in/when-jmm-fielded-candidate-there-was-a-stir-in-congress-rajesh-thakur-said-there-is-a-contradiction-in-the-talk-of-delhi-and-todays-decision/">जेएमएम

ने उतारा प्रत्याशी तो कांग्रेस में बढ़ी हलचल, राजेश ठाकुर ने कहा, दिल्ली की बातें और आज के निर्णय में है विरोधाभास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही