Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा चुनाव : 2014 के बाद पहली बार निर्विरोध चुने जाएंगे BJP के आदित्य साहू और JMM की महुआ माजी

Advertisement
Advertisement
Nitesh  Ojha Ranchi :  झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की अंतिम तिथि मंगलवार को खत्म हो गयी. केवल दो ही प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इनमें बीजेपी के आदित्य साहू हैं और दूसरी जेएमएम की कैंडिडेट महुआ माजी हैं. ऐसे में यह संभावना बनती दिख रही है कि दोनों प्रत्याशी इस बार निर्विरोध चुने जाएंगे. अगर ऐसा होता है, तो 2014 के बाद झारखंड में पहली बार होगा, जब दोनों प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे. इससे पहले 2014 में परिमल नाथवाणी और प्रेम चंद्र गुप्ता निर्विरोध चुने गये थे. हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की जा सकती, क्योंकि प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून तक है. इस तारीख तक जब दोनों प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेते हैं, तो उन्हें निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने जाने का सर्टिफिकेट जारी होगा. इसे भी पढ़ें-  स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-held-a-meeting-with-the-chairmen-of-24-committees-of-the-assembly-said-do-more-and-more-meetings/">स्पीकर

ने की विधानसभा की 24 समितियों के सभापतियों के साथ बैठक, कहा-अधिक से अधिक बैठक करें

2016, 2018 और 2020 में हुआ था मतदान

इससे पहले 2016 में बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार, 2018 में धीरज साहू और समीर उरांव और 2020 में बीजेपी के दीपक प्रकाश और जेएमएम के शिबू सोरेन मतदान के बाद राज्यसभा पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें-ये">https://lagatar.in/what-kind-of-mother-is-this-one-by-one-she-threw-her-6-children-in-the-well-then-sat-outside-and-kept-doing-it/">ये

कैसी मां : एक-एक कर अपने 6 बच्‍चों को कुएं में फेंका, फिर बाहर बैठकर करती रही…  

जेएमएम के पास खुद के 30 विधायकों का समर्थन, आजसू के समर्थन से बीजेपी ने छुआ आंकड़ा

बता दें कि झारखंड विधानसभा में इस समय कुल 80 विधायक हैं. एक प्रत्याशी को जीतने के लिए 26.66 यानी 27 विधायकों का समर्थन चाहिए. अभी जेएमएम के पास कुल 30 विधायक हैं. ऐसे में महुआ माजी को चुना जाना तय है. वहीं, बीजेपी के पास अभी 26 विधायक (बाबूलाल मरांडी को मिलाकर) हैं. बीजेपी प्रत्याशी आदित्य साहू के नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी प्रस्तावक बने हैं. ऐसे में बीजेपी को आजसू के दो विधायकों का समर्थन मिलना पक्का है. इस तरह बीजेपी के पास कुल 28 विधायकों का समर्थन है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही