Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव : भानु प्रताप शाही ने कहा, भाजपा समर्थित उम्मीदवार को मिलेंगे 35 वोट, कांग्रेस 16 वोट भी बचा ले तो बतायें

भानु प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में भारी बेचैनी है और उनके चेहरे पर हार की चिंता साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी नेता तनाव में हैं और उन्हें नींद की गोलियां तक लेनी पड़ रही हैं.
 
भानु प्रताप शाही
  • भानु प्रताप शाही का दावा, भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में पड़ चुके हैं 17-18 वोट

 Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने परिणाम आने से पहले ही हार स्वीकार कर ली है.


भानु प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में भारी बेचैनी है और उनके चेहरे पर हार की चिंता साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी नेता तनाव में हैं और उन्हें नींद की गोलियां तक लेनी पड़ रही हैं.


शाही ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि उनके पक्ष में 17 से 18 वोट पड़ चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि यह संख्या बढ़कर 35 तक पहुंच सकती है. साथ ही कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने उम्मीदवार के लिए 16 वोट भी जुटाकर दिखाए.


उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा. इरफान अंसारी का नाम लेते हुए शाही ने कहा कि उन्हें जमीनी स्थिति का सही आकलन नहीं है. उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के कई नेता पूरी तरह असहज और दबाव में हैं.


भानु प्रताप शाही ने कहा कि झारखंड बनने के बाद कांग्रेस की ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई. उनके अनुसार, राज्यसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकते हैं.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही